Blog

 

मौसम तो बदलते रहते हैं, कभी गर्मी है, कभी सर्दी तो कभी बरसाती मौसम और ऐसे बदलते हुए मौसम अपने साथ अलग अलग बीमारियां भी लाते हैं। बीमारियों से खुद का बचाव करने के लिए खान पान का मौसम के अनुसार बदलाव जरूरी है। बदलते मौसम में मूड भी स्विंग हो सकता है और तनाव की स्थिति भी पैदा हो सकती है। खांसी, जुकाम, डिहाइड्रेशन आदि दिक्कतें मौसम में बदलाव के समय हो सकती हैं। बदलते मौसम के प्रभाव से खुद को बचाने के लिए हमें कार्बोहाइड्रेट अधिक मात्रा में लेने चाहिए। इससे हमारा मूड अच्छा होता है और हम डिप्रैशन से बाहर आते हैं। कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अंडे के सफेद हिस्से, चावल, टमाटर, गेहूं और ड्राइफ्रूट्स आदि में अधिक पाई जाती है। बदलते मौसम में आप खुद को किस तरह से हैल्दी रख सकते हैं, इस बारे में हम आगे बता रहे हैं|

विटामिन-डी: बहुत से ऐसे लोग हैं जो अधिक देर तक खड़े नहीं रह पाते और उनकी हडि्डयां बहुत कमजोर होती हैं। उनमें गिरने पर हडि्डयों के जल्दी टूटने की संभावना होती है। ऐसा विटामिन डी की कमी के कारण होता है। जिसमें विटामिन डी की कमी होती है, उसकी हड्‌डी कमजोर होती हैं। जिस भी हड्‌डी में चोट लगी होती है, अकसर वह मौसम में बदलाव के दौरान अधिक दर्द करती है। इसलिए शरीर में विटामिन डी की कमी पूरी होनी चाहिए। वैसे तो यह धूप से लिया जाता है लेकिन आजकर मार्केट में इसकी दवाएं भी उपलब्ध हैं।

फ्रूट एंड वैज: बदलते मौसम के दौरान जितना हो सके अधिक से अधिक फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। गाजर, मूली, टमाटर जैसी सब्जियां अधिक खानी चाहिए, क्योंकि इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडैंट शरीर में जमें तत्वों को बाहर निकालने में मददगार हैं। इसी तरह से मौसम के बदलते समय मार्केट में फलों के प्रकार भी बदल जाते हैं। उन फलों का उस सीजन में सेवन करने से भी बदलते मौसम के नकारात्मक प्रभाव से बचा जा सकता है। फलों से हमारी बॉडी फ्रैश रहती है और शरीर बीमारियों से बचता है। फलों में तरबूज, खरबूज, आड़ू, संतरे, आम, लिची आदि को शामिल किया जा सकता है।

पानी की कमी ना होने दें: मौसम चाहे कोई भी हो, हमारे शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। इसे दूर करने के लिए हमें दिन में अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। गुनगुने पानी का सेवन करने से पाचन क्रिया अच्छी रहती है। गर्मी के मौसम में पानी ही है जो हमें डिहाइड्रेशन से बचाता है। बदलते मौसम में पानी की कमी से उल्टी, दस्त, जी घबराना, चक्कर आना आदि दिक्कतें हो सकती हैं।

हर्ब्स हैं हैल्दी: बदलते् मौसम में आपको सब्जियों के साथ भोजन में कुछ जरूरी हर्ब भी शामिल करने चाहिए। ये आपकी बॉडी को एनर्जी देंगे और आपके अंदर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करेंगे। इन हर्ब्स में आंवला, ब्राह्मी, तुलसी, एलोवेरा, अदरक आदि को शामिल किया जा सकता है।


इन बातों का रखें ध्यान:
बदलते मौसम के दौरान आपको ठंडी चीजें जैसे आइसक्रीम, सोडा, तली चीजें, अधिक मसालेदार चीजें नहीं खानी चाहिए। इस मौसम में आपको हैल्दी डाइट की जरूरत है। पत्तेदार सब्जियां, सूप, फाइबर फूड और फल् खाने से आप स्वस्थ् रहेंगे। छोटे बच्चे भी मौसम बदलते ही बीमारी की चपेट में जल्दी आते हैं। ऐसे में बच्चों की सेहत का पूरा ध्यान रखें। उसमें पानी की कमी न होने दें।

Best Slimming Center | Diet Center | Diet Chart | Diet Clinic | Diet Plan| Diets | Diet Recipe | Diet plan for weight loss | Diet Program | Dietician | Online Diet | Online Diet Plans