Blog

 

पिंपल्स ठीक करने के लिए लें यह आहार
Dietician Sheela Seharawat
Take this diet to cure pimples

बढ़ती उम्र में पिंपल्स का होना आम बात हो गई है। ये आपको 12 से 24 वर्ष की उम्र तक अधिक प्रभावित करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी उम्र में शारीरिक ग्रंथियां विकसित होती हैं। पिंपल्स तैलीय ग्रंथी के विकसित होने से होते हैं, जो हमारी स्किन की निचली सतह पर होते हैं। पिंपल्स होने का कारण आपका खानपान भी हो सकता है। ये आपके चेहरे की सुंदरता को खत्म कर सकते हैं और इनमें दर्द भी होता है। यह कोई बड़ी बीमारी नहीं है और न ही यह जानलेवा है। लेकिन अगर आपको पिंपल्स हैं तो समय पर आपको इनका इलाज करवाना चाहिए, क्योंकि ये आपके चेहरे पर दाग भी छोड़ सकते हैं। पिंपल्स का एक और कारण पाचन तंत्र में खराबी या अत्यधिक तनाव भी हो सकता है। पिंपल्स पर हमारी डाइट का प्रभाव पड़ता है। आप जो भी खाते हैं, उसका प्रभाव आपके चेहरे पर देखा जा सकता है। एक हैल्दी डाइट आपको पिंपल्स से छुटकारा दिला सकती है। इस लेख में हम ऐसे ही कुद खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं जो आपको इस समस्या से निजात दिला सकते हैं.

ओमेगा-3 फैटी एसिड: प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों में अकसर ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। इनमें अंडा, मछली और मांस आदि को शामिल किया जाता है। इसके अलावा कुछ पौधों में भी प्रोटीन होता है। ओमेगा 3 फैटी एसिड में एंटी इंफ्लामैंट्री गुण पाए जाते हैं जो आपके चेहरे के पिंपल्स को कम करने में लाभदायक हैं। मछलियों में मैकेरल, हेरिंग, सार्डिंग और सैलमन आदि को शामिल किया जा सकता है। इसके साथ ही अलसी के बीच, अखरोट, सोयाबीन, डेयरी उत्पादों का सेवन भी पिंपल्स को ठीक करने में मददगार होता है।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर भोजन: ऑक्सीडेंटिव स्ट्रैस के कारण भी चेहर पर पिंपल्स हो सकते हैं। इसलिए आपको एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर भोजन का सेवन करना चाहिए, ताकि पिंपल्स से छुटकारा पाया जा सके। एंटीऑक्सीडेंट के स्रोत के रूप में डार्क चॉकलेट, ब्लकबैरी, ब्लूबैरी, राजमा, धनिया, किशमिश, ग्रीन टी, ब्रोकोली और टमाटर आदि को शामिल किया जाता है।

नट्स: नट्स यानी सूखे मेवों की बात आती है तो बादाम, काजू, अखरोट आदि की याद आ जाती है। आए भी क्यों नहीं, ये हैं ही इतने गुणकारी। इनमें पाया जाने वाले विटामिन- ए, डी, सी औ ई हमारी पिंपल्स को रोकने में मदद करते हैं।

सब्जियां: हरी पत्तेदार सब्जियां हमारी स्किन के लिए लाभदायक होती हैं। इसलिए अधिक से अधिक सब्जियों का सेवन जरूरी है। इसमें गाजर, पालक, टमाटर आदि का सलाद भी खाया जा सकता है। इनमें विटामिन, आयरन और एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं जो पिंपल्स को रोकने में मदद करते हैं।

इनका रखें ध्यान
चॉकलेट खाना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इसका सेवन आपके पिंपल्स को और अधिक बढ़ा सकता है। इसमें पाई जाने वाली शुगर और अन्य पदार्थ पिंपल्स का कारण हो सकते हैं। लेकिन आप फिर भी चॉकलेट खाना चाहते हैं तो आप डार्क चॉकलेट का सेवन इसमें चीनी और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा जांचने के बाद कर सकते हैं। ऐसे ही डेयरी उत्पाद भी आपके पिंपल्स में बढ़ोतरी कर सकते हैं। क्योंकि अधिकत दुग्ध डेयरियों में पशुओं को हार्मोन वृद्धि के इंजैक्शन लगाए जाते हैं। ऐसे दूध का सेवन करने से आपके शरीर का संतुलन बिगड़ सकता है और आपके चेहरे पर पिंपल्स और अधिक बढ़ सकते हैं। इसके स्थान पर आप सोया दूध, बादाम का दूध और नारियल के दूध को उपयोग में ला सकते हैं।