Blog

 

ब्रोकोली है बेहद गुणकारी जानने के लिए इसे पढ़ें
Dietician Sheela Seharawat
Broccoli is very beneficial to read it

ब्रोकोली को गुणों का खजाना माना गया है, क्योंकि इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए, सी, आयरन सहित विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह इतनी लोकप्रिय सब्जी नहीं है लेकिन इसके अंदर पाए जाने वाले कई तरह के लवण शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होते हैं। यह सब्जी दिखने में तो फूल गोभी जैसी दिखती है लेकिन इसका हरा रंग और दानेदार प्रकृति इसको गोभी से अलग बनाती है। इसका इस्तेमाल सलाद, सूप और सब्जी के रूप में किया जा सकता है। कई जगहों पर ब्रोकोली को भांप से पकाकर खाना भी पसंद किया जाता है। इस लेख में अभी तक आपको बताया गया कि ब्रोकोली क्या होती है और इसमें कौन से पोषक तत्व होते हैं। आगे के लेख में हम आपको बताएंगे कि इसको खाने से आपको क्या क्या फायदे होंगे…

दिल को रखे हैल्दी: ब्रोकोली में कैरेटेनॉयड्स ल्यूटिन पाया जाता है जो दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव करता है। ब्रोकोली के सेवन से दिल की धमनियां स्वस्थ रहती हैं और हार्ट अटैक आने की संभावना भी कम होती है। ब्रोकोली का सेवन अन्य बीमारियों के होने की संभावना को भी कम करता है। इसमें पोटाशियम होता है जो कोलेस्ट्रोल के लेवल को बढ़ने से रोकता है।

कैंसर की आशंका करे कम: ब्रोकोली का सेवन करने से कैंसर होने की संभावना कम हो जाती है। इस सब्जी में फिटाकैमिकल अधिक मात्रा में होता है। इसमें मौजूद यह तत्व आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करेगा। सप्ताह में कम से कम 2 बार ब्रोकोली का सेवन करना चाहिए।

गुड फोर मूड: मूड को अच्छा बनाने में ब्रोकोली बहुत फायदेमंद है। शरीर में यदि फोलेट की मात्रा में कमी आ जाए तो अधिक मानसिक तनाव की स्थिति पैदा हो जाती है। ब्रोकोली में फोलेट की मात्रा पर्याप्त होती है जो आपके मूड को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही इसका सेवन मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है।

बढ़ाए इम्यूनिटी: ब्रोकोली का सेवन इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है और इस विटामिन से इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने और इसे संक्रमण से बचने में मदद मिलती है।

गर्भावस्था में गुणकारी: गर्भावस्था में महिलाओं को अपनी डाइट में ब्रोकोली को अवश्य शामिल करना चाहिए। ब्रोकोली वैसे तो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है ही साथ में इसमें मौजूद पौषक तत्व गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य और उसके विकास में फायदेमंद है। इसके अलावा ब्रोकोली का सेवन गर्भवती महिला को भी विभिन्न प्रकार के संक्रमण से दूर रखने में मदद करता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाए: ब्रोकोली आंखों संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए सर्वोत्तम आहार है। इसमें बीटा कैरोटीन पाया जाता है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए नियमित रूप से ब्रोकोली का सेवन फायदेमंद है। आंखों के अलावा यह हडि्डयों को मजबूत करने में भी लाभकारी है क्योंकि इसमें कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम और फॉसफोरस भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व ब्लड प्रैशर और शुगर लेवल को कंट्रोल में रखते हैं।

Best Slimming Center | Diet Center | Diet Chart | Diet Clinic | Diet Plan| Diets | Diet Recipe | Diet plan for weight loss | Diet Program | Dietician | Online Diet | Online Diet Plans