
Dietician Sheela Seharawat
एक जमाना था जब सुबह के नाश्ते में रोटी के साथ ढेर सारा मक्खन शामिल किया जाता था और आप में से कुछ या आपके माता पिता बड़े चाव के साथ उसे खाते थे। लेकिन वर्तमान जीवनशैली में लगभग हर कोई वसायुक्त चीजों को अपनी डाइट से बाहर करता जा रहा है। शहरी क्षेत्र में इसका प्रभाव अधिक है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में तो लोग आज भी उसी पुराने ट्रैंड को फोलो कर रहे हैं। गांवों के अधिकतर घरों में सुबह के नाश्ते में छोटे या बड़े सभी को रोटी के साथ मक्खन दिया जाता है। शहरी क्षेत्र के लोग मक्खन के ट्रैंड से इसलिए भी दूर हो गए हैं क्योंकि उनके घरों में दुधारू पशु न होने कारण मक्खन बनना बंद हो गया है। दूसरा शहर के लोग अधिक वसायुक्त भोजन से दूरी भी बनाते जा रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि मक्खन का सेवन करने के अपने अलग ही फायदे हैं। इस लेख में डाइटिशियन मक्खन के फायदों के बारे में ही बात कर रही हैं…
बुखार: दूध का मक्खन और शक्कर का सेवन करने से पुराने से पुराना बुखार भी ठीक हो सकता है। यदि मक्खन के साथ शहद मिलाकर खाया जाए तो टीबी की बीमारी से भी छुटकारा मिल सकता है।
आंखों में जलन: यदि आपको आंखों में जलन हो रही है, या फिर मिर्च आदि तीखी चीज के आंख में गिरने से जलन हो रही है तो थोड़ा सा मक्खन इस जलन को समाप्त कर सकता है। इसके लिए मक्खन को खाने की बजाया आंख पर लगाना होता है।
कैंसर: मक्खन से कैंसर जैसे रोग से बचाव मिल सकता है। मक्खन कोई मामूली उत्पाद नहीं है। इसमें मौजूद फैटी एसिड कोंजुलेटेड लिनोलक प्रमुखता से कैंसर के बचाव में मदद करतें हैं।
ऑस्टियोपोरोसिस: मक्खन में विटामिन, मिनरल्स और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होते हैं। यह हमारी हडि्डयों को मजबूती प्रदान करने में मदद करता है। इससे ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। दांतों की सेहत के लिए भी मक्खन फायदेमंद है।
थायराइड: मक्खन में पाया जाने वाला आयोडीन थायराइड के मरीजों के लिए लाभकारी है। इसमें मौजूद विटामिन ए थायराइड ग्लैंड के लिए उपयोगी है।
हार्ट प्राब्लम: जिन लोगों ने अपनी डाइट में मक्खन को शामिल किया है, उनमें दूसरों लोगों की अपेक्षा दिल की बीमारी का खतरा कम पाया गया है। मक्खन में विटामिन-ए, डी, के, ई के साथ लेसिथिन, आयोडीन और सेलेनियम जैसे तत्व होते हैं जो दिल को तंदरूस्त बनाते हैं। सेलेनियम मूड बेहतर बनाने में मदद करता है।
दमा: मक्खन का सेवन सांस के मरीजों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। इसमें पाए जाने वाले फैट फेफड़ों की मदद करते हैं। इसलिए जो लोग दमें के मरीज हैं, उनके लिए मक्खन का सेवन फायदेमंद है।
पाइल्स: मक्खन में तिल को मिलाकर इसका सेवन किया जाए तो इससे पाइल्स की समस्या से राहत पाई जा सकती है। मक्खन में अगर शहद और शक्कर मिला ली जाए तो इसके सेवन से खूनी बवासीर तक ठीक हो जाती है।
एंटी-आक्सीडेंट: मक्खन एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसका सेवन हमारी स्किन को फ्री रेडिकल्स से सुरक्षित रखता है। त्वचा के लिए मक्खन लाभकारी है। इसके सेवन से त्वचा में चमक आती है।
Best Slimming Center | Diet Center | Diet Chart | Diet Clinic | Diet Plan| Diets | Diet Recipe | Diet plan for weight loss | Diet Program | Dietician | Online Diet | Online Diet Plans