Blog

 

स्ट्रैस कम करने के लिए लें यह आहार
Dietician Sheela Seharawat
Take this diet to reduce stress

काम चाहे जो भी हो, वह आपको कुछ दे या न दे लेकिन स्ट्रैस जरूर देता है। आजकल की लाइफस्टाइल में स्ट्रैस यानी तनाव आपके जीवन का हिस्सा बन गया है। जॉब करने वाले हों या घर पर रहकर काम करने वाले, सभी के जीवन में कोई न कोई मानसिक परेशानी जरूर होती है। इसे दूर करने के लिए लोग कई तरह के जतन करते हैं जैसे दवाई लेना, व्यायाम करना, मसाज करवाना आदि। परंतु इस तनाव की असली जड़ तो आपके द्वारा खाया जाने वाला भोजन है। यह कहावत तो सुनी ही होगी कि जैसा खाए अन्न वैसा होए मन। हैल्दी भोजन आपके शरीर को एनर्जी तो देता ही है साथ में आपको स्ट्रैस मुक्त रखने में भी मदद करता है। इस लेख में हम ऐसे ही भोजन के बारे में बता रहे हैं, जो आपको स्ट्रैस कम करने में मदद करेगा…

ब्लूबैरी जरूर खाएं: अगर आप अपने शरीर से स्ट्रैस निकालना चाहते हैं तो ब्लूबैरी जरूर खाएं। इसका स्वाद मीठा होता है साथ ही इसमें एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं जो स्किन में कोलिजन को बनाए रखते हैं। इसमें पोटाशियम भी होता है जो ब्लड प्रैशर को कंट्रोल करता है। तनाव की स्थिति में दही के साथ मिलाकर खाने से काफी लाभ होता है।

डार्क चॉकलेट: मानसिक तनात दूर करने में डार्क चॉकलेट काफी फायदेमंद है। इसमें फिनइलेथाइलामाइन तत्व होता है जो दिमाग को आराम देता है। इसे खाने से सुंदरता बढ़ती है और स्किन भी हाइड्रेटिड रहती है। इसका सेवन एक लिमिट तक ही अच्छा रहता है। डार्क चॉकलेट शरीर को ऊर्जा देने का काम भी करती है।

ओटमील खाएं: ओटमील में कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके सेवन से हमारा शरीर सेरोटीन उत्पन्न करता है। सेरोटीन से हमारे ब्रेन को आराम मिलता है और हमारा मूड भी अच्छा होता है। ओटमील में पाए जाने वाले फाइबर आपका वजन कम करने में भी मददगार हैं। सुबह के समय इसका सेवन करने से आपको लगभग पूरे दिन की एनर्जी मिल जाती है। इसे विभिन्न फल और सब्जियां मिलाकर खाया जा सकता है। केले के साथ इसका ब्रेकफास्ट करना स्ट्रैस कम करने में मदद करता है।

पालक: पालक में आयरन और मैग्नीशियम होता है। मैग्नीशियम दिमाग को स्ट्रैस लेने से रोकता है। इसमें पाया जाने वाले विटामिन ए और सी आपके भोजन को अधिक पोष्टिक बनाते हैं।

पास्ता: पास्ता एक ऐसा आहार है जिसे नाश्ते में, लंच में और डिनर में किसी भी समय खाया जा सकता है। यह साबुत अनाज से बना होता है, जिसमें मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ साथ तनाव भगाने में भी मदद करता है।

मिल्क: मिल्क यानी दूध में ट्रिप्टोफैन होता है जो सिरोटोनिन के स्तर को कंट्रोल रखकर दिमाग को शांत रखने में मदद करता है। आपको यह कितना भी नापसंद हो लेकिन आपको यह जरूर पीना चाहिए। सादा दूध नहीं पिया जाता है तो इसको शेक बनाकर पीया जा सकता है।

गिरी वाले फल: गिरी वाले फलों में सिलेनियम होता है, जिसकी कमी से बेचैनी और थकावट होती है। ऐसे में आप अगर थोड़े गिरीदार फल खाएंगे तो आपका ब्रेन शांत रहेगा। गिरीदार फलों में बादाम, अखरोट, पिस्ते आदि को शामिल किया जा सकता है।

ग्रीन टी: थियानाइन एक प्रकार का अमीनो एसिड है जो आपके शरीर और दिमाग को आराम देने में मदद करता है। ग्रीन टी में यह तत्व पाया जाता है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट आपको कूल रखने का काम करते हैँ।

Best Slimming Center | Diet Center | Diet Chart | Diet Clinic | Diet Plan| Diets | Diet Recipe | Diet plan for weight loss | Diet Program | Dietician | Online Diet | Online Diet Plans